Breaking News

अंबिकापुर@नव नियुक्त प्राचार्य ने स्कूल में सीसीटीवी कैमरे के लिए पंचायत से की अपील

Share


अंबिकापुर,31 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरहरी में नव नियुक्त प्राचार्य दिलीप तिवारी ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। विद्यालय परिवार, शाला समिति, सरहरी संकुल और ग्रामवासियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से हुई। अपने उद्बोधन में प्राचार्य तिवारी ने कहा कि वे विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और अनुशासन को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर विद्यालय और गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
उन्होंने ग्रामवासियों और पंचायत से विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था हेतु सहयोग की अपील की, जिससे अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सके।
कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अजय कुमार चतुर्वेदी ने किया तथा आभार सहायक शिक्षक अविनाश तिवारी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य कुंती शिवपाल, सरपंच मीनामति, शाला समिति अध्यक्ष राम शरण कुशवाहा, संकुल समन्वयक इन्द्रबलि कुशवाहा, शिक्षक, अभिभावक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply