Breaking News

रायपुर@रायपुर में लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share


रायपुर,31 अगस्त 2025। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान देने के बाद राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। उनके बयान के खिलाफ रायपुर के माना थाना में प्रार्थी गोपाल सामंतों की शिकायत पर स्नढ्ढक्र दर्ज कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार, महुआ मोइत्रा ने अपने बयान में कहा था कि अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए। यह टिप्पणी सामने आते ही सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिससे मामला और बढ़ गया। भाजपा नेता नितिन नबीन ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपशदों का प्रयोग लगातार किया जाता रहा है। उन्होंने कहा, जिस मिट्टी से ये लोग पैदा हुए, वह मिट्टी ही अब उन्हें जवाब देगी। जिस तरह कांग्रेस नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री को गाली दी, जनता ने उन्हें हर बार जवाब दिया है। अब समय आ गया है कि कांग्रेस को उनके ही व्यवहार के हिसाब से जवाब मिले। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि महुआ मोइत्रा के बयान के बाद चुनावी और पार्टीगत रणनीतियों पर भी असर पड़ सकता है। विपक्षी दल इस मामले को भाजपा के खिलाफ इस्तेमाल करने की कोशिश कर सकते हैं, जबकि भाजपा इसे कानून और अनुशासन के नजरिए से देख रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply