Breaking News

अंबिकापुर@शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा,चला निगम का बुल्डोजर

Share

अंबिकापुर,30 अगस्त 2025(घटती-घटना)। नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर में शासकीय जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को खाली कराया।
वार्डवासियों की शिकायत पर निगम अमला ने इस अभियान को अंजाम दिया। बताया गया है कि नगर निगम के कुछ कर्मचारियों द्वारा ही शासकीय जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था, जिससे स्थानीय निवासियों में नाराजगी थी। निगम के अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो घरों पर बुल्डोजर चलाया और कब्जे को तुरंत हटा दिया। यह कब्जा लंबे समय से ट्रांसपोर्ट नगर के कदमपारा क्षेत्र में चल रहा था।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply