Breaking News

अंबिकापुर@सेवा ही संगठन का मूल मंत्र, कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान : भारत सिंह सिसोदिया

Share

अंबिकापुर,30 अगस्त 2025(घटती-घटना)।भाजपा सरगुजा द्वारा सेवा पखवाड़ा एवं मन की बात कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया जी की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा है और सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिलेभर में सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सेवा ही संगठन के मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने और मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी प्रशांत शंकर त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित किए जाने का आग्रह किया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में अधिकतम लोगों की उपस्थिति हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए प्रत्येक मंडल स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है। बैठक का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद मधुसूदन शुक्ला ने तथा आभार मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने व्यक्त किया। बैठक में देवनाथ सिंह पैकरा, मनोज कंसारी, अखंड विधायक सिंह, प्रबोध सिंह, संतोष जायसवाल सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे और अपने-अपने सुझाव साझा किए।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply