Breaking News

राजपुर@घर के बाहर बांधे मवेशी को जंगल ले जाकर मारकर मांस खाने और बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share


राजपुर, अगस्त 2025(घटती-घटना)।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़खड़ुआ में घर के बाहर बांधे गए मवेशी की चोरी कर उसकी हत्या करने और मांस बेचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। जानकारी के अनुसार ग्राम पहाड़खड़ुआ निवासी ननकु पिता भोगला (55 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 और 28 अगस्त की दरम्यानी रात को उसके घर के बाहर बंधे दो मवेशियों में से एक को आरोपी ले जाकर जंगल में मार दिए। आरोपियों ने मांस और शराब का सेवन किया तथा शेष मांस गांव में बेच दिया। इस घटना पर पुलिस ने धारा 325 बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 10 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों (1) भुला पहाड़ी कोरवा पिता विरसाय पहाड़ी कोरवा (35 वर्ष) एवं (2) राजेश पहाड़ी कोरवा पिता सुइयां पहाड़ी कोरवा (19 वर्ष), दोनों निवासी परसापानी घोरघडी को उनके घर से गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त टांगी को भी जत किया गया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को 29 अगस्त को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेजा गया। कार्रवाई में उप निरीक्षक दिनेश राजवाड़े, सहायक उप निरीक्षक राजेश पांडे, आरक्षक अनिल पैंकरा, अमृत सिंह एवं रूपेश गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply