Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा में यूरिया संकट : किसानों को 266 की खाद 1000 में खरीदनी पड़ रही

Share

अंबिकापुर,29 अगस्त 2025(घटती-घटना)। खरीफ सीजन में खाद की कमी और कालाबजारी,एग्रो स्टेट पंजीकरण में शिथिलता,फसल बीमा में मनमानी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने आज जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में ग्राम डिगमा में धरना प्रदर्शन कर बनारस रोड पर सांकेतिक चक्काजाम किया। खरीफ़ सीजन की शुरुआत से ही समितियों में निरंतर यूरिया, डी ए पी और दूसरे कॉम्प्लेक्स खाद की कमी बनी हुई है। सरकार ने रूस-यूक्रेन युद्ध की आड़ में ड़ी ए पी खाद का आयात ही नहीं किया। यूरिया खाद जिसके उत्पादन में देश आत्मनिर्भर है कि भी कमी प्रशासनिक लापरवाही से बनी हुई है। खरीफ़ के सीजन में रोपा के उपरांत आज यूरिया का शॉर्टेज समितियों में बना हुआ है। दूसरी ओर इसकी जबरदस्त कालाबाजारी हो रही है। 266 रुपए के यूरिया की बोरी 800 रुपए में कालाबाजारियों के द्वारा बेचा जा रहा है। धान खरीदी और अन्य कृषि फायदे के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए एग्री स्टेट पंजीयन को बिना प्रचार प्रसार के अनिवार्य करने एवं पंजीयन पोर्टल की लचर व्यवस्था भी आज के प्रदर्शन का एक मुद्दा था। यह मांग भी थी कि वन अधिकार पट्टे के धान उत्पादक किसानों को भी इससे जोड़ा जाये ताकि वे भी समर्थन मूल्य पर धान समितियों में बेच सकें।किसानों की सहमति के बगैर फसल बीमा के प्रीमियम की कटौती, सिंचित क्षेत्र जिन्हें असिंचित घोषित किया गया है को पुन: सिंचित घोषित करने सहित कुल 7 मांगे इस प्रदर्शन के दौरान रखी गई और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा गया। प्रदर्शन के दौरान एकत्र हुए किसानों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि सरकार समितियों के माध्यम से तत्काल शासकीय दर पर किसानों को खाद उपलब्ध कराए साथ ही खाद के कालाबाजारियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि जैसे एक शिशु को समय पर दूध की आवश्यकता होती है उसी प्रकार फसलों को भी समय पर खाद चाहिए। खाद को लेकर सरकार का रवैया के कारण अच्छी बारिश के बावजूद किसानों का उत्पादन प्रभावित होने की संभावना बन रही है। पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की सरकारों का लक्ष्य बड़े पूंजीपतियों के कल्याण है। किसान, जवान, महिला, पिछड़े, आदिवासी, दलित सहित देश के आम नागरिको का हित भाजपा सरकारों के कार्यसूची में नहीं आता। प्रदेश की विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार भी इसी नीति का अनुसरण कर रही है। निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने विष्णुदेव साय सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये सरकार जानबूझकर किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करा रही है। सरकार का एकमात्र लक्ष्य धान उत्पादन को प्रभावित करना है। सरकार को लगता है कि खाद की कमी से किसान का धान उत्पादन कम होगा जिससे सरकार पर धान खरीदी का बोझ नहीं आएगा। धान खरीदने से बचने के लिए सरकार जानबूझकर किसानों को खाद नहीं उपलब्ध करा पा रही है। इस दौरान पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। धरना,प्रदर्शन और सांकेतिक चक्काजाम के कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश गुप्ता ने किया और आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने किया। इस दौरान विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, मुनेश्वर राजवाड़े, नारद गुप्ता, अनिल सिंह, शैलेंद्र सोनी,अनूप मेहता, जमील खान, लोकेश कुमार, विकल झा, प्रीति सिंह,आशीष शील, विक्रम सोनपाकर, संजय सिंह, वेदप्रकाश शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply