Breaking News

अंबिकापुर@सरस्वती महाविद्यालय सुभाष नगरअंबिकापुर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

Share

अंबिकापुर,29 अगस्त 2025(घटती-घटना)। नगर के सरस्वती महाविद्यालय सुभाष नगर अंबिकापुर में मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजरूप छाजेड़ महाविद्यालय समिति के व्यवस्थापक एवं प्रभारी प्राचार्य श्री ऋषि सिंह उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुरुआत मां सरस्वती एवं मेजर ध्यानचंद के छाया प्रति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। व्यवस्थापक महोदय ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के दिन को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य नागरिकों के बीच खेल भावना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना और प्रोत्साहन करना है। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के स्टिक में यदि बॉल आ जाती थी तो उस बॉल को हटाना बहुत मुश्किल होता था, कई बार उनका स्टिक बदला गया लेकिन वैसे जादूगर थे कि स्वयं के ऊपर फर्क नहीं पड़ता था ये हमारे प्रेरणा के स्त्रोत है। किसी भी छात्र को खेल में हिस्सा लेना है तो उसे पूरे तन्मयता के साथ करता है तो सफल जरूर होता है। इसके पश्चात प्रभारी प्राचार्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि मेजर ध्यानचंद एक भारतीय हॉकी के जादूगर के रूप में जाना जाता है। इस खेल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अब तक का माना जाता है । उन्हें भारतीय हॉकी के जादूगर के रूप में माना जाता है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था। इसी दिन को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। अंत में आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के एनएसएस अधिकारी श्री धर्मेश श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। मंच का संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री प्रवीण शर्मा, श्री कृष्ण कुमार सारथी, श्री सूरज कुमार, शिवकुमार यादव, सुरेश यादव, रामनरेश प्रजापति, आयुष सिन्हा, नरेंद्र बंजारे, श्रीमती प्रीतिशुक्ला, श्रीमती दीपशिखा सिन्हा, श्रीमती रानू निशा, श्रीमती वर्षा गुप्ता, श्रीमती आराधना त्रिपाठी, एवं बीपीएस के छात्र छात्राएं एनएसएस के वॉलिंटियर, महाविद्यालय के छात्र छात्राएं तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply