Breaking News

अंबिकापुर@दुकान व बाइक को टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक चालक व परिचालक की बेदम पिटाई

Share


अंबिकापुर,29 अगस्त 2025(घटती-घटना) गांधीनगर थाना क्षेत्र के अजिरमा बैरियर के समीप शुक्रवार की दोपहर लोगों ने ट्रक चालक व परिचालक की बेदम पिटाई कर दी। ट्रक चालक सिलफिली के पास 1 दुकान व 2-3 बाइक को टक्कर मारकर भाग रहा था। नाराज लोगों ने अजिरमा के पास पकड़ लिया और चालक व परिचालक की बेदम पिटाई कर दी। पिटाई से चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने ट्रक में भी तोडफ़ोड़ किया है। ममाले में गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह ग्राम खोड़ थाना पटना जिला कोरिया का रहने वाला है। वह वाहन चलाने का काम करता है। शुक्रवार को बिश्रामपुर की ओर से ट्रक लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहा था। वाहन में परिचालक शनि सिंह भी था। सिलफिली के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो दिया और बेकाबू ट्रक सीआरपीएफ बटालियन के समीप एक दुकान में टक्कर मारते हुए पास में खड़े 2 से 3 बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान दुकान का शेड व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर तेज रफ्तार से भाग रहा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन का पीछा करते हुए गांधीनगर थाना क्षेत्र के अजिरमा बैरियर के समीप पहुंच गए और वाहन को रोकर चालक व परिचालक की बेदम पिटाई कर दी। लोगों के मारपीट किए जाने से चालक को गंभीर चोटें आई है। चालक अचेत अवस्था में सडक पर पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और चालक व परिचालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया जा रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply