Breaking News

अंबिकापुर@राष्ट्रीय नेटबॉल सीनियर प्रतियोगिता में सरगुजा की खुशबू गुप्ता का छत्तीसगढ़ टीम में चयन

Share


अंबिकापुर,26अगस्त 2025(घटती-घटना)।सरगुजा जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी खुशबू गुप्ता ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा में आयोजित होने जा रही 4वीं फास्ट फाइव सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए उनका चयन छत्तीसगढ़ राज्य टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 28 अगस्त से 31 अगस्त तक हरियाणा में खेली जाएगी।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा की खिलाड़ी खुशबू गुप्ता प्रतिदिन गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड में अभ्यास करती हैं। अपनी निरंतर मेहनत और संघर्ष के बल पर उसने पहले भी नेटबॉल में सरगुजा को कई बड़ी उपलçधयां दिलाई हैं और अब राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के महिला टीम सम्मिलित होकर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के चयनित खिलाडिय़ों को छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त ट्रैकसूट व किट का वितरण किया गया, इस अवसर पर खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के एसएस बघेल तथा नेटबॉल एसोशिएशन के प्रदेश महासचिव राजेश राठौर भी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

कोंडागांव@CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

Share कोंडागांव 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से …

Leave a Reply