वाड्रफनगर,25 अगस्त 2025(घटती-घटना)।बलरामपुर चौकी वाड्रफनगर क्षेत्र का गुंडा बदमाश जिला बदर मयंक यादव को मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे। जानकारी के अनुसार आरोपी मयंक यादव पिता स्वर्गीय ब्रिज किशोर यादव उम्र 28 वर्ष निवासी वाड्रफनगर को घटना दिनांक 15/08/25 की रात करीब 11ः00 बजे प्रार्थी प्रदीप कुमार देवांगन पिता मिश्रीलाल उम्र 33 वर्ष निवासी वाड्रफनगर के द्वारा मयंक यादव से कहा गया कि गुटखा रखे हो तभी मयंक उग्र होकर गुस्सा में मां बहन की गंदी-गंदी गाली देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया । मारपीट करने से प्रार्थी के हाथ गाल में चोट आई जिस पर प्रार्थी के द्वारा पुलिस में रिपोर्ट करने की बात कही गई तो आरोपी बदमाश मयंक यादव प्राथी को जान से मारने की धमकी देने लगा, जिस पर प्रार्थी के द्वारा तत्काल चौकी वाड्राफनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी वाड्राफनगर में अपराध क्रमांक 155/25 धारा 296,351(2),115(2) बीएनएस कायम का विवेचना में लिया गया प्रार्थी आहत के चोटी का मुलाहिजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्राफनगर में कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा मुलाइज रिपोर्ट में प्रार्थी को आई चोट शार्प ऑजेक्ट से आना लिख कर दिया गया विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 118(1) बीएनएस जोड़ी गई घटना कारीत करने के बाद से आरोपी गुंडा बदमाश मयंक यादव लगातार अपने घर से फरार रह रहा था आज दिनांक को सूचना मिली कि वह बस स्टैंड वाड्रफनगर में घूम रहा है तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़कर चौकी लाकर पूछताछ की गई जहां वह दिनांक घटना को जुर्म करना स्वीकार किया तथा जिस लोहे के कड़े से प्रार्थी को चोट आई थी उसे भी पुलिस को जप्त करवाया आरोपी मयंक यादव को आज दिनांक 25/08/25 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल वारंट बनाने के उपरांत रामानुजगंज जेल दाखिल किया गया।
इससे पूर्व भी गुंडा बदमाश मयंक यादव पर अलग-अलग धाराओं में 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur