Breaking News

कोरिया@बैकुंठपुर शहर की बहू डॉक्टर शालिनी शिवहरे ने बढ़ाया जिले एवं प्रदेश का मान…पूर्व में मिल चुका है मध्यप्रदेश गौरव रत्न सम्मान

Share

ग्लोबल एक्सीलेंस मोस्ट ट्रस्टेड फिजियोथैरेपिस्ट अवार्ड से प्रसिद्ध अभिनेत्री काजोल देवगन के हाथों डॉक्टर शालिनी सम्मानित

कोरिया,24 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। कहते है ना अगर आपके अंदर हुनर है, प्रतिभा है कुछ करने का साहस है,उत्साह है और धैर्य है तब आपको अवश्य मंजिल मिल ही जाती है।यह साबित कर दिखाया है शहर की बहू डॉ शालिनी शिवहरे ने।
आपको बता दें डॉ. शालिनी शहर में एक समय वरिष्ठ पत्रकार रह चुके वर्तमान में सरगम मोबाइल एंड लैपटॉप के संचालक प्रोपराइटर राधेश्याम जायसवाल की बहु एवं शुभम जायसवाल की धर्मपत्नी हैं। डॉ शालिनी को माया नगरी मुंबई में ब्रांड इंपावर के फाउंडर सीईओ द्वारा ग्लोबल एक्सीलेंस मोस्ट ट्रस्टेड फिजियो थैरेपिस्ट अवार्ड से प्रसिद्ध अभिनेत्री काजोल देवगन के हाथों विगत दिनों को सम्मानित किया गया। विदित हो कि डॉक्टर शालिनी की पढ़ाई भोपाल से हुई है पश्चात उन्होंने फिजियोथैरेपिस्ट को अपना भविष्य चुना और लोगों को सेवाएं दी उन्हे मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संघ द्वारा मध्य प्रदेश गौरव रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉ शालिनी के उपलब्धि पर क्षेत्र के नागरिक गण जनप्रतिनिधि व्यापारी वर्ग चिकित्सक वर्ग में हर्ष व्याप्त है एवं सभी के द्वारा बधाई प्रेषित की गई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply