Breaking News

सूरजपुर@असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

Share

सूरजपुर,24 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर के साथ प्रदेश महा सचिव एवं सरगुजा संभाग प्रभारी तपन सिकदार एवं युवा कांग्रेस नेता विक्की समद्दार संभागीय दौरे के दौरान विश्रामगृह सूरजपुर में पहुंचे। कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा के नेतृत्व में जिला व लॉक पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने जिला एवं लॉक पदाधिकारियों की बैठक कर दुर्ग में 13 सितंबर को होने जा रहे प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के तैयारी में जुटने के लिए कहा है। साथ ही सरगुजा संभाग के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष को श्रमिक हित में कार्य का प्रस्ताव बनाकर प्रदेश कार्यालय मंगवाया है। इसके अलावा जिले में मनरेगा मजदूरों के लंबित भुगतान व कोयला खदान में ठेका श्रमिक, जिले के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों के समुचित सुरक्षा उपकरण के संबंध में जानकारी लेकर निरीक्षण करने निर्देशित किया है। साथ ही जल्द ही लॉक कार्यकारिणी गठन करने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में परमेश्वर राजवाड़े, अमरदीप कुमार, सर्वजीत गुप्ता, अदुल रशीद, ज्योत सिंह, हीरालाल, रविशंकर गुर्जर, वीर सिंह, सुनील कुमार, विदेश राम देवांगन, दिव्या तांजे, आशीष सिंह, सुनील कुमार, किशन विश्वास, शशि कुमार जायसवाल, छतरपाल सिंह देवांगन, खेमराज विश्कर्मा, राकेश सरकार, मुकेश सिंह, विनय कुमार, तेजू सिंह, बबलू केवट व अन्य उपस्थित थे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply