Breaking News

अंबिकापुर@अंबिकापुर में 100 प्रतिशत बारिश,टूटा 24 साल का रिकॉर्ड

Share

अंबिकापुर,24 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा में पिछले तीन दिनों से बारिश की झड़ी लगी हुई है। रूक-रूक कर मध्यम व मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने से नदी नाले उफान पर है। बारिश ने इस वर्ष पिछले 24 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। अंबिकापुर शहर से लगे बांकी जलाशय लगभग 10 साल बाद लबालब भर गया। बलरामपुर जिले के कनहर नदी भी उफान पर है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अम्बिकापुर में वर्ष 2025 का मानसून अभी तक ऊर्जा से लबरेज ही रहा है। इसका अनुकूल आगाज कुल मॉनसून ऋतु की वर्षा के लक्ष्य का पीछा करता हुआ 24 अगस्त को ही 100 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार अम्बिकापुर में जून में 239.8 मिमी,जुलाई में 662.9 मिमी और अगस्त में अभी तक 328.0 मिमी के साथ कुल 1230.7 मिमी की वर्षा दर्ज हो चुकी है। अम्बिकापुर की मानसून ऋतु की कुल औसत वर्षा 1220 मिमी है।
इस लिहाज से औसत वर्षा का प्रतिशत 100.9 प्रतिशत हो गया है। 24 अगस्त की स्थिति में 100 प्रतिशत नगरीय वर्षा का लक्ष्य मानसून ने 2001 के बाद अर्थात 24 वर्ष बाद प्राप्त किया है। हालांकि इसी अवधि में सन 2017 में यह आंकड़ा 100 प्रतिशत के बेहद नजदीक तक पहुंचा था। 2017 में यह आंकड़ा 99.3 प्रतिशत था। झारखंड से गुजर रहा मानसून द्रोणी रेखा इस समय उत्तर छत्तीसगढ़ के लिए अनुकूल स्थिति में है। इसके कमजोर पडऩे के साथ ओडि़शा तट पर एक नया वायु के कम दबाव क्षेत्र के 25 अगस्त को विकसित होने की संभावना है जो फिर से यहां कुछ वर्षा करेगा।


Share

Check Also

कोरबा@घर के बाहर खड़ी THAR में लगाई आग, वारदात को अंजाम देकर भागे बदमाश

Share कोरबा 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के …

Leave a Reply