Breaking News

अंबिकापुर@जिले में पूरे दिन हुई मूसलाधार बारिश से किसानों में खुशी

Share

अंबिकापुर,23 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। कई दिनों के ब्रेक के बाद सरगुजा में एक बार फिर बारिश की झड़ी लगी हुई है। पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बारिश हो रही है। इसका असर अगले तीन से चार दिनों तक दिखने की उम्मीद है। जगह-जगह रूक-रूक कर झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है। इस वर्ष मानसून पूरी तरह एक्टिव है। जेन से अब तक अंबिकापुर में 1100 मिमीटर बारिश हो चुकी है। औसत बारिशका कोटा लगभग पूरा हो गया है। मानूसन का अभी 40 दिन शेष है। वहीं पिछले दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह ठंड हो चुकी है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। इससे उमस जैसी स्थिति निर्मित थी। वहीं मौसम विभाग का मनना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का असर आने वाले दो से तीन दिनों तक रहोगा। इस दौरान जगह-जगह भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। सरगुजा में धान की रोपाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। यह बारिश धान के लिए काफी फायदेमंदि है। किसान अभी धान के यूरिया का छिडकाव कर रहे हैं। इस स्थिति में खेतों में पानी की आवश्यता थी। जो बारिश ने पूर्ण कर दिया है। इस वर्ष समय-समय पर हो रही अच्छी बारिश से किसान खुश हैं। धान की अच्छी पैदावार की उम्मीद है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply