Breaking News

अंबिकापुर@युवाओं में बढ़ता नशे का चलन,सोशल मीडिया पर गांजा पीने का वीडियो किया वायरल

Share


अंबिकापुर,23 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। शहर के युवाओं में नशे की लत खतरनाक रूप से बढ़ती जा रही है। एक युवक ने न केवल गांजा पीने का नया तरीका ईजाद किया,बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही शहर में सनसनी फैल गई है और अभिभावकों के साथ-साथ आम जनता भी चिंता हैं। वीडियो में युवक ने एक पानी की बोतल को काटकर उसमें चिलम फिट किया है और उसे हुक्के की तरह इस्तेमाल करते हुए गांजा पीते देखा जा सकता है। इस नायाब तरीके से नशा करने का वीडियो उसने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। यह घटना सिर्फ नशे के प्रचलन को ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर ‘फेमस’ होने की होड़ को भी उजागर करती है,जहां युवा बिना किसी डर या जिम्मेदारी के खतरनाक हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और साझा किया। शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अंबिकापुर जैसे छोटे शहरों में भी अब नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है और स्कूल-कॉलेज के छात्र इसके शिकार बनते जा रहे हैं। नशे के सामान की उपलधता और कानून की ढिलाई युवाओं को ऐसे घातक रास्ते पर धकेल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि नशे की लत केवल स्वास्थ्य ही नहीं,बल्कि समाज की नैतिकता और सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। साथ ही,सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल युवाओं को और भटका रहा है। प्रशासन और पुलिस को चाहिए कि वह ऐसे मामलों को गंभीरता से लेकर कड़ी निगरानी और कार्रवाई करें,ताकि युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके। जनता का भी यह कर्तव्य बनता है कि वे ऐसे वीडियो को बढ़ावा न दें,और न ही लाइक-शेयर कर इन्हें और वायरल करें। जरूरत है तो जागरूकता फैलाने की, ताकि आने वाली पीढ़ी नशे के अंधेरे में न गुम हो।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply