Breaking News

सूरजपुर@गणेश चतुर्थी पर कानून-व्यवस्था को लेकर सूरजपुर में समीक्षा बैठक

Share


कलेक्टर और एसपी ने दिया कई निर्देश
सूरजपुर, 22 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी व सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के साथ लॉ एंड ऑर्डर को लेकर समीक्षा बैठक रखी गई थी। जिसमें उन्होंने कानून व्यवस्था, अभियोजन कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही बैठक में आगामी गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। बेहतर पार्किंग व यातायात व्यवस्था व चिन्हित स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात के निर्देश दिये गए ।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply