अंबिकापुर,22 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। शहर के मठपारा निवासी युवक ने 19 अगस्त को पड़ोस में रहने वाली महिला पर टांगी से हमला कर दिया था। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। मामले में मणिपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रेशमी बाई मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा की रहने वाली है। वह 19 अगस्त को घर में थी। तभी पड़ोस में रहने वाला ईश्वर चौबे रेशमी के घर आया और उससे जबरन 2 हजार रुपए की मांग करने लगा। महिला द्वारा रुपए देने से मना करने पर ईश्वर चौबे ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे टांग से उसपर हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता के पास रखे 11 हजार रुपए लेकर मौके से फरार हो गया था। वहीं गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर मणिपुर पुलिस ने आरोपी ईश्वर चौबे निवासी नवानगर थाना दरिमा हालमुकाम मठपारा लक्ष्मीपुर थाना मणीपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur