Breaking News

अंबिकापुर@पेट्रोलिंग के लिए सरगुजा पुलिस को मिले 10 वाहन आईजी-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Share

अंबिकापुर,22 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय रायपुर से सरगुजा पुलिस को 10 नई बोलेरो पुलिस पेट्रोलिंग वाहने प्राप्त हुई है। शुक्रवार को आईजी दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा रक्षित केंद्र अंबिकापुर में पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत ये वाहन सरगुजा जिले को आबंटित किए गए हैं। आईजी एवं एसपी द्वारा इन वाहनों का निरीक्षण कर वाहनों में ट्रेंड ड्राइवर पदस्थ करने के दिशा निर्देश दिया गया। थाना-चौकी प्रभारियों को वाहनों को सौंपते हुए थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उपरोक्त वाहन कानून व्यवस्था ड्यूटी एवं पेट्रोलिंग वाहनों में अधिग्रहित वाहनों की जगह उपयोग किए जाएंगे। थाना-चौकी प्रभारियों सहित वाहन चालकों को समय-समय पर वाहनों की समुचित देखरेख किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय केवर्त,थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सीपी तिवारी, थाना प्रभारी लुण्ड्रा उप निरीक्षक आरएन पटेल,सायबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, वाहन शाखा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण यादव उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply