Breaking News

अंबिकापुर@डॉ. डी.के. सोनी को मिला बेस्ट आरटीआई-पीआईएल एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड

Share

अंबिकापुर,22 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. डी.के. सोनी को सामाजिक और कानूनी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘बेस्ट आरटीआई-पीआईएल एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 17 अगस्त को इंदौर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. सिसोदिया, एयर मार्शल शशिखेर चौधरी तथा पद्मश्री डॉ. सतेंद्र सिंह लोहिया के कर कमलों से प्रदान किया गया। इस सम्मान का आयोजन ग्रो भारत फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों और नेपाल से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ताओं को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. डी.के. सोनी ने ‘सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस’ के माध्यम से न्याय व्यवस्था को सुदृढ़,पारदर्शी और जनसुलभ बनाने के लिए कई वर्षों से प्रयासरत हैं। वे आरटीआई और जनहित याचिकाओं के माध्यम से सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का खुलासा कर आम जनता के हित में निर्णायक कानूनी लड़ाइयाँ लड़ते रहे हैं। उन्होंने दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर कई भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ अपराध दर्ज कराए हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सोनी ने कहा, यह पुरस्कार मेरे लिए प्रेरणा है और मैं इसे जनहित और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित करता हूँ। भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ आमजन के अधिकारों के लिए कार्य करता रहूँगा। डॉ. सोनी की इस उपलçध पर अधिवक्ता समुदाय, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply