Breaking News

अंबिकापुर@छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025ःकॉलेज एवं विद्यालयों में सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन

Share


अंबिकापुर,21 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और पंचायत स्तर पर सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें रंगोली,चित्रकला,पोस्टर पेंटिंग, निबंध लेखन,वाद-विवाद,भाषण एवं म्जि प्रतियोगिताएँ शामिल हैं। बच्चों ने राज्य के विकास, संस्कृति और उपलçधयों पर आधारित चित्रों और विचारों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालयों और महाविद्यालयों के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों में आयोजित लोकनृत्य, नाटक, गीत-संगीत और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और नागरिकों ने इसमें सहभागिता की। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बीते 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ की उपलçधयों, विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हुई प्रगति को रेखांकित किया जा रहा है। जिले के विभिन्न विकासखण्डों और पंचायत स्तर तक आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। शासन का उद्देश्य है कि इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और उज्जवल भविष्य की परिकल्पना को साझा किया गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply