Breaking News

अंबिकापुर@जीवन प्रबन्धन एवं राष्ट्र आराधन कार्यक्रम किया गया आयोजित

Share

अंबिकापुर,21 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर में दिनांक 21/08/25 को समय 11ः00 बजे से 12ः30 बजे तक पंतजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के सह राज्य प्रभारी कमलेश योगी के द्वारा योग के माध्यम से जीवन प्रबन्धन एवं राष्ट्र आराधन कार्यक्रम आयोजित किया गया,इस कार्यक्रम के तहत योग, आयुर्वेद,आहार चिकित्सा,के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया, कमलेश के द्वारा बताया गया कि कैसे आप योग को अपनाकर शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहकर अपने जीवन काल निर्वहन कर सकते है, वर्तमान समय में योग करना कितना आवश्यक है, योग से नशा, वासना, रसना, अपराध, आत्महत्या से बच सकते हैं, और जीवन को उत्साह और उत्सव में परिवर्तित कर सकते है, योग से स्वास्थ, सफलता, शक्ति, समृद्धि प्राप्त कर सकते है, योग से योग्य, उपयोगी सहयोगी बनेंगे, इस कार्यक्रम में द्विवेदी सर, साहू सर, संजय यादव का सहयोग प्राप्त हुआ।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply