टीसी सिंहदेव ने शुभकामना संदेश में कसा तंज…. दिलाई सरगुजा के धरोहर की याद
अंबिकापुर,21 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। विष्णुदेव साय कैबिनेट का विस्तार बुधवार को हो गया। मंत्रिमंडल विस्तार में अंबिकापुर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीते राजेश अग्रवाल को भी शामिल किया गया है। राजेश अग्रवाल ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। राजेश को नए मंत्री बनाए जाने पर पूर्व डिप्टी सीएम भ्स् सिंहदेव ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए तंज कसा है। दरअसल, पूर्व डिप्टी सीएम भ्स् सिंहदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर नए मंत्री राजेश अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में सिंहदेव ने लिखा है- आशा करता हूं कि धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के दायित्वों का निर्वहन करते हुए सरगुजा का ऐतिहासिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर, रामगढ़ पहाड़ी को बचाने की मुहिम में अब उनका भी सहयोग क्षेत्रवासियों को मिलेगा। बता दें कि टीएस सिंहदेव से मतभेद के कारण राजेश अग्रवाल ने 2017 में कांग्रेस छोड़ दी थी। कांग्रेस छोड़ने के बाद वह बीजेपी में शामिल हुए।
टीएस बाबा को हराकर बने थे विधायक
राजेश अग्रवाल पहले कांग्रेस पार्टी में थे, जो साल 2017 में बीजेपी में शामिल होकर साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंह देव को हराया था। राजेश अग्रवाल के बीजेपी में जाने के बाद से ही मंत्री बनाने की अटकलें तेज हो गईं थी। करीब डेढ़ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में आखिरकर जगह मिल ही गई है। इसको लेकर अंबिकापुर विधानसभा में जश्न का माहौल है।
बाबा के पैर छूकर किया था नामांकन
साल 2023 के चुनाव के नामांकन के समय एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। टीएस सिंहदेव जिस दिन नामांकन करने पहुंचे थे उसी दिन राजेश अग्रवाल ने भी नामांकन किया था। दोनों का सामना कलेक्टोरेट में हुआ था। इसके बाद राजेश अग्रवाल ने टीएस सिंहदेव के पैर छुए थे। तब टीएस सिंहदेव ने उन्हें आशीर्वाद दिया था। उसके बाद वह नामांकन करने के लिए अंदर गए थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur