- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वर्चुअली किया २११ करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन
- नया बस स्टैंड स्थित अटल परिसर में किया गया अटल प्रतिमा का अनावरण
- किसान मेला सह जैविक मेला का किया गया शुभारंभ
- प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन कर बेरोजगार युवाओं को किया गया नियुक्ति पत्र का वितरण
- कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
सूरजपुर,20 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के २५ वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर आज जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा तिलसिवां में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की वर्चुअल रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ,श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, वन विकास निगम अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा ने भी सभा को संबोधित किया और छत्तीसगढ़ की प्रगति यात्रा में वाजपेयी जी के योगदान को याद किया। इसके अलावा कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रमणि पैकरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह एवं सरपंच श्रीमती बिमला सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, सरगुजा आई जी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के दौरान सभा को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के २५ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हम सभी रजत जयंती वर्ष मना रहे है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के २५ वर्ष पूर्ण कर रजत जयंती वर्ष मना रहा है, जो फरवरी २०२५ तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रत्येक विभाग द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अवसर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है। बीते २५ वर्षों में राज्य ने विकास के अनेक आयाम छुए हैं और अब हमें नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने सभी नागरिकों से एकजुट होकर प्रदेश को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का आह्वान किया।
इस रजत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर के नए बस स्टैंड स्थित अटल परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का वर्चुअली अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि च्च्छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल जी को नमन करता हूँ।ज्ज् मुख्यमंत्री ने कहा कि च्च्अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर यहां के लोगों को एक नई पहचान दी। वे देश और प्रदेश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे।ज्ज् उन्होंने वाजपेयी जी के राजनीतिक जीवन, काव्य प्रतिभा एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्यों का स्मरण किया। उन्होंने बताया कि उनकी स्मृति में सरकार द्वारा अटल निर्माण वर्ष मनाया जा रहा है, जिसके लिए ४ हजार करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए श्री साय ने बताया कि विगत २० महीनों में मोदी की गारंटी के तहत अनेक जनकल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। इनमें धान की खरीदी ३१०० रुपये प्रति क्विंटल की दर से, ७० लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह १००० रुपये की सहायता, तेंदूपत्ता संग्राहकों को पुनः चरण पादुका वितरण, किसानों को धान बोनस, ५ लाख ६२ हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों को १० हजार रुपये की आर्थिक मदद, श्रद्धालुओं के लिए रामलला दर्शन योजना, बुजुर्गों के लिए १९ तीर्थ स्थलों की यात्रा, तथा अटल डिजिटल सेवा केन्द्रों की स्थापना शामिल है। उन्होंने बताया कि आगामी छह माह में ५ हजार पंचायतों में ये केंद्र खोले जाएंगे।
नक्सल उन्मूलन पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त करने के प्रयास तेज गति से चल रहे हैं और मार्च २०२६ तक बस्तर से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य है। उन्होंने जानकारी दी कि कुख्यात नक्सली बसवराजू का सफाया किया गया है तथा बड़ी संख्या में सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा श्री साय : मुख्यमंत्री नहीं आए सुरजपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं की तैयारी पर पानी जिले में आज मुख्यमंत्री के हाथों भाजपा कार्यालय का उद्घाटन होना प्रस्तावित था। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारी की थी। उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं ने स्वागत और आयोजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली थीं। हालांकि कई माह पूर्व बीजेपी कार्यालय का पूजा पाठ करा कार्यालय संचालित था लेकिन उद्घाटन सीएम से कराया जाना था I
लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अचानक स्थगित हो जाने से कार्यकर्ताओं में निराशा छा गई। लंबे समय से प्रतीक्षित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन आज होना था, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह था। परन्तु मुख्यमंत्री के नहीं आने से माहौल फीका पड़ गया। वहीं वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur