लखनपुर,20 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। थाना लखनपुर क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। प्रार्थिया ने 19 अगस्त 2025 को थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 अगस्त को हरिचरण तिग्गा नामक युवक उसे घर छोडऩे के बहाने मोटरसाइकिल से ले गया और रास्ते में गलत नीयत से छेड़छाड़ की। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके हाथ को मरोड़ दिया।प्रार्थिया की शिकायत पर थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 196/25, धारा 138, 74, 75 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने सतत प्रयास करते हुए आरोपी हरिचरण तिग्गा (उम्र 25 वर्ष), निवासी बेलदगी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कजे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जत कर ली है। आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्त में लिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur