
अंबिकापुर,19 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। जिले के विभिन्न स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इस अवसर चयनित शिक्षकों को कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर दिनेश झा ने बताया कि जिले के कुल आठ विद्यालयों में विभिन्न विषयों के व्याख्याता,शिक्षक एवं सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनमें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत विषयों के शिक्षक शामिल हैं। नियुक्त शिक्षकों में विद्यालय देवगढ़ सीतापुर – व्याख्याता गणित : कु. सिमरन सोनी, विद्यालय बतौली – सहायक शिक्षक अंग्रेजी : प्रेरणा महंत, सहायक शिक्षक गणित : धनंजय गुप्ता, विद्यालय लखनपुर – सहायक शिक्षक विज्ञान (लैब) : दीपक कुमार, विद्यालय धौरपुर, लुण्ड्रा – शिक्षक विज्ञान : वैभव शुक्ला एवं शिक्षक सामाजिक विज्ञान : शुभम राठौर, विद्यालय नर्मदापुर मैनपाट – शिक्षक गणित : गौरव मिरी,विद्यालय सोहगा अम्बिकापुर – व्याख्याता रत्तायन : भूमिका घृतलहरे,विद्यालय बिलासपुर बतौली – शिक्षक सामाजिक विज्ञान : समर्थ मिंज, सहायक शिक्षक विज्ञान : अमूल्या यादव, विद्यालय निम्हा लखनपुर – शिक्षक सामाजिक विज्ञान : अंकित कठाले, कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने नियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु स्वामी आत्मानंद विद्यालय एक सशक्त मंच है, जिसमें योग्य शिक्षकों की भूमिका अहम रहेगी। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने नव-नियुक्त शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए शुभकामनाएं दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur