Breaking News

अंबिकापुर@127 संकुल प्राचार्यों को दिया गया प्रशिक्षण

Share

अंबिकापुर,19 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु अंबिकापुर स्थित डाइट में लखनपुर, लुंड्रा व अंबिकापुर विकासखण्ड के 127 संकुल प्राचार्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस अभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक गुणवत्ता को ऊंचे स्तर तक ले जाना है, ताकि शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन सके। सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता ने प्राचार्यों को गंभीरता व समर्पण के साथ प्रशिक्षण लेने की अपील करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण तभी सफल होगा जब इसे विद्यालय स्तर पर भी पूरी निष्ठा से लागू किया जाए। गुप्ता ने अभियान के प्रशिक्षण को धरातल पर 100 प्रतिशत लागू करने की इच्छा जताई, जिससे सामाजिक अंकेक्षण के दौरान उत्कृष्ट उपलçधयां सामने आएं और विद्यार्थी उच्च दक्षता प्राप्त करें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डीके झा, डीएमसी रविशंकर तिवारी, डाइट प्राचार्य केसी गुप्ता, शाकउमावि मणिपुर के प्राचार्य एलपी गुप्ता, डीके राय सहित सभी अकादमिक सदस्य उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply