Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर@जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न,अनिल सोनी बने अध्यक्ष

Share


अंबिकापुर,19 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। अनिल सोनी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए हैं। इन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी जन्मेजय पांडेय को 58 मत से पराजित कर अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिए हैं। सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के अधिवक्ता कक्ष में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हुई। सुबह 10.30 बजे से चुनाव को लेकर कोर्ट परिसर में काफी गहमा-गहमी थी। अध्यक्ष पद के लिए अनिल सोनी,जन्मेजय पांडेय व रामनारायण प्रसाद चुनाव मैदान में थे। इसकी वजह से मुकाबला त्रिकोणीय रहा। अनिल सोनी को 260 वोट मिले जबकि निकटम प्रतिद्वंदी जन्मेजय पांडेय को 202 वोट प्राप्त हुए। वहीं रामनारायण प्रसाद को 144 मत मिले। मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी संतोष सिंह द्वारा जब परिणामों की घोषणा की गई। उपाध्यक्ष पद पुरूष के लिए गिरिजा नंद सिंह, नितेशचंद्र शुक्ला व संदीप तिवारी चुनाव मैदान में थे। इसमें नितेशचंद्र ने 234 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की है। वहीं गिरिजा नंद सिंह को 203 व संदीप तिवारी को 168 वोट मिले। वहीं महिला उपाध्यक्ष पद के लिए सरिता सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो चुकीं हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन अधिवक्ता चुनाव में थे। जिसमें आशा जायसवाल को 204 वोट मिले, दिलीप गुप्ता को 224 वोट मिले। जबकि दिवाकर गुप्ता को 179 वोट मिले। इस तरह सबसे ज्यादा वोट पाकर दिलीप गुप्ता ने कोषाध्यक्ष पद पर अपना कजा जमाया है। सचिव पद के लिए चार प्रत्याशी शामिल थे। जिसमें अलंकार शर्मा को 177 मत प्राप्त हुए जबकि अशोक ठाकुर को 69 मत, संपूर्ण गुप्ता को 197 मत व शिवशंकर सिंह को 165 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह संपूर्ण गुप्ता ने निकटतम प्रतिद्वंदी अलंकार शर्मा को 20 वोट से हराकर सचिव पद पर काबिज हुए। इसी तरह सह सचिव के लिए दो नाम शामिल थे। जिसमें चंद्र पकाश श्रीवास्तव को 347 व धनंजय मिश्रा को 258 मत मिले। वहीं ग्रंथालय सचिव अनिल कुमार सिन्हा,सांस्कृतिक एवं क्रीडा सचिव रोहित तिवारी,कार्यकारणी में प्रमोद तिवारी,संजय अम्बस्ट,गजेन्द्र सिंह, राजीव सिन्हा,नचिकेता जायसवाल, कार्यकारणी महिला रूमा विश्वास निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply