Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर@मितानिनों ने शहर में रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Share

अंबिकापुर,19 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ का प्रदर्शन जारी है। मितानिनों ने मंगलवार को रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। नियमितिकरण सहित अन्य मांगों को लेकर मितानिनों का हड़ताल पिछले 7 अगस्त से चल रहा है। मितानिनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मितानिन संघ ने सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि वादों को सरकार अब तक नहीं निभा रही मितानिन, प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और कोऑर्डिनेटर को एनएचएम के तहत लाने का वादा था। वादा पूरा नहीं होने से मितानिनों में भारी नाराजग़ी है।
जिसके कारण अब हम आन्दोलन करने को मजबूर हैं। 7 अगस्त से मितानिन रायपुर में धरना प्रर्शन कर रहे थे। इसके बाद 19 अगस्त को जिला मुख्यालय में रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जिले में लगभग 3 हजार से अधिक मितानिन कार्यरत हैं। रैली में बड़ी संख्या में मितानिन शामिल हुए और नारी शक्ति का परिचय दिया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ प्रतापपुर पुलिस ने 6 लाख की चोरी गई कार बरामद कर आरोपी को दबोचा

Share तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता,आरोपी से चोरी की हुंडई आई20 …

Leave a Reply