Breaking News

प्रतापपुर@ताले में जकड़ा जनपद,भ्रष्टाचार के खिलाफ जनाक्रोश फूटा,प्रतापपुर बना आंदोलन का मैदान

Share

सीईओ हाय-हाय,प्रतापपुर बचाओ…अध्यक्ष सुखमनिया आयाम धरने पर…पुलिस बल तैनात…राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरम

प्रतापपुर,18 अगस्त 2025(घटती-घटना)आकांक्षी लॉक प्रतापपुर,जिसे आदर्श जनपद के रूप में पहचान मिलनी चाहिए थी,वहां भ्रष्टाचार और विवादित अधिकारियों की नियुक्ति ने एक बार फिर बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। शासन-प्रशासन की कार्यशैली और अपनी ही सरकार के आदेशों की खुलेआम अनदेखी ने अब जनप्रतिनिधियों को उग्र आंदोलन की राह पर ला दिया है।
ज्ञात हो कि जनपद पंचायत प्रभारी सीईओ डॉ निरपेंद्र सिंह की कलेक्टर सूरजपुर ने विवाद की स्थिति एवं शिकायत के आधार पर जनपद सीईओ से जिले में अन्य विभाग में अटैच कर दिया था जिससे आक्रोशित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने डॉ निरपेंद्र सिंह के पक्ष में मोर्चा खोल दिया। आज जनपद अध्यक्ष सुखमनिया आयाम के नेतृत्व में जनपद सदस्य, सरपंच,जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्ट सीईओ जय गोविंद गुप्ता के खिलाफ जमकर सीईओ हटाओ,प्रतापपुर बचाओ और भ्रष्टाचार बंद करो के नारे लगाए।
धरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक हलचल तेज हो गई और किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी। पूरे परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि प्रतापपुर जनपद की छवि पहले ही गंभीर रूप से धूमिल हो चुकी है। ईडी प्रकरण में गिरफ्तार मिर्जा साहब की नियुक्ति ने जनपद को शर्मसार किया था। बाद में डॉ. नृपेंद्र सिंह ने पारदर्शिता लाकर जनपद को पटरी पर लाने की कोशिश की,लेकिन कुछ ही महीनों में उनका तबादला कर फिर से विवादित अधिकारी को प्रतापपुर की कमान सौंप दी गई। वर्तमान सीईओ जय गोविंद गुप्ता पर पहले से ही गंभीर आरोप हैं। जनपद पंचायत मैनपाट में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि गबन का मामला दर्ज है और यह प्रकरण उच्च न्यायालय बिलासपुर में विचाराधीन है। ऐसे अधिकारी की नियुक्ति ने प्रतापपुर की गरिमा और विश्वसनीयता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। धरना स्थल पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने साफ कहा —अब धैर्य की सीमा खत्म हो चुकी है। विवादित सीईओ हटाओ, प्रतापपुर बचाओ आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। यदि शासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो बड़ा जनआंदोलन होगा और राजनीतिक माहौल और भी गरमाएगा। ग्रामीणों और सरपंचों का कहना है कि प्रतापपुर की पहचान भ्रष्टाचार नहीं बल्कि विकास और पारदर्शिता से होनी चाहिए। यदि शासन वास्तव में आकांक्षी लॉक को विकास की दिशा में आगे ले जाना चाहता है, तो सबसे पहले विवादित सीईओ को हटाकर ईमानदार और निष्पक्ष अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी। सबसे बड़ी बात है कि डॉ सिंह के तबादले के बाद स्थानीय जल प्रतिनिधि सहित भाजपा नेताओं ने भी खुलकर समर्थन करते हुए कलेक्टर की फरमान को वापस लेने की बात करते हुए लामबंद हो गए हैं। जहां भाजपा सरकार में रह रहे प्रशासनिक अधिकारियों की गतिविधियों पर सवाल उठने लगे हैं वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के भावनाओं को ठेस पहुंचते का आरोप लगाते हुए आज जमकर बवाल मचाया है। जहां मुख्य द्वार पर सुबह के 9ः00 से 3ः00 तक गेट में ताला मार कर जमकर नारेबाजी करते हुए भारी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि एवं पुरुष जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण जमकर नारेबाजी करते हुए। गोविंद गुप्ता को प्रतापपुर से हटाने की मांग किए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में आरोप लगे इस सीईओ का काम प्रतापपुर में नहीं है। भारी संख्या में आक्रोश महिला जनप्रतिनिधियों का धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी को देखते हुए पूरा प्रतापपुर में हड़कंप मच गया आज सोमवार बाजार होने के कारण प्रतापपुर में भारी भीड़ भी होता है। जहां प्रिया घटना को देखते हुए तत्काल एसडीएम ललिता भगत, तहसीलदार, पुलिस बल मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कार्यों को घंटा समझने का प्रयास किया मगर प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं थे उनका साफ तौर पर कहना था कि कलेक्टर सूरजपुर को मौके पर बुलाया जाए,तब जाकर एसडीएम प्रतापपुर ने कलेक्टर सूरजपुर को फोन पर बात कराया जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से इस मामले को लेकर शिकायत किया इस विषय में कलेक्टर सूरजपुर से वार्तालाप के दौरान बताया कि मामले को संज्ञान लिया जाएगा और जय गोविंद गुप्ता सीईओ के विषय में कहा कि इस विषय में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। और जय गोविंद को प्रभार नहीं दिया जाएगा,तब जाकर प्रदर्शन कारियो ने दो दिन का समय देते हुए इस मामले को गंभीर से विचार करने का बात कहते हुए धरना प्रदर्शन आंदोलन को समाप्त किया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply