Breaking News

रायपुर@आईएएस आर. संगीता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Share

दो निगमों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
रायपुर,18 अगस्त 2025(ए)
राज्य शासन ने आईएएस अधिकारी आर. संगीता (2005 बैच) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वे अभी सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग और आबकारी आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें इसके साथ-साथ प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कार्पोरेशन और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।आर. संगीता के यह जिम्मेदारी संभालने के बाद आईएएस श्याम लाल धावड़े (2008 बैच) को इन दोनों निगमों के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि उनके पास ग्रामोद्योग विभाग और उससे जुड़े अन्य प्रभार पहले की तरह बने रहेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply