अंबिकापुर,18 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत संचालित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, अंबिकापुर सहित शंकरगढ़ और प्रतापपुर के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह 18 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन 18 अगस्त को हुआ, जिसमें कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने हाइब्रिड मोड में विद्यार्थियों को संबोधित किया। रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने शुभकामनाएं दीं। अंबिकापुर में प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. नीलम चौकसे, डॉ. एके सिंह, डॉ. पीएस राठिया व डॉ. केएल पैंकरा सहित अन्य वरिष्ठ शिक्षकों की उपस्थिति में माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, डिग्री, डिप्लोमा और शोध की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और खेल गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur