Breaking News

रायपुर@एक महिला की लाश की खोजबीन में मिली दूसरी महिला की लाश

Share

रायपुर,18 अगस्त 2025 (ए) छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई स्वाति त्रिवेदी ने आज सुबह महानदी में छलांग लगा दी। जिसकी सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और महिला की खोजबीन में जुट गई। थोड़ी देर बाद गोताखोरों की टीम को एक लाश दिखाई दी। लेकिन यह लाश दूसरी अज्ञात महिला की निकली। बताया जा रहा है कि, अज्ञात महिला की लाश को नदी से निकालकर विवेचना कर शिनाख्ती की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने बताया कि, प्रारंभिक जांच के अनुसार शव दो चार दिन पुराना लग रहा है,महिला का शव सम्भवतः नदी में बहते आया होगा। जिसकी उम्र लगभग 50 से आस पास होगी।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply