Breaking News

अंबिकापुर@ 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,18 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।
आबकारी विभाग के संभागीय उडऩदस्ता टीम ने सरगांवा पैलेस के समीप छापेमारी कर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को 18 अगस्त की रात को मुखबिर से जानकारी मिली की राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम आरा निवासी हबीब अंसारी किसी ग्राहक को माल सप्लाई करने के लिए सरगांवा पैलेस रोड अंबिकापुर के पास अपनी बाइक सीजी 15 सीवाई 9707 के साथ इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लिया। टीम ने बाइक में टंगे झोले की तलाशी ली तो 40 नग रेक्सोजेसिक 40 एवील इंजेक्शन पाया गया। जिसे टीम ने जत कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी हबीब अंसारी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिलकर दिया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply