अंबिकापुर,18 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। दूसरी सब-जूनियर,जूनियर एवं सीनियर गतका स्टेट लेवल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन दुर्ग जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग से कुल 14 खिलाडिय़ों ने भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीतकर संभाग का मान बढ़ाया। टीम इवेंट में नूर फातिमा, अलका और सुष्मिता ने कांस्य पदक हासिल किया, वहीं दूसरी टीम से शिव रतन, संजय और अमन ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। व्यक्तिगत श्रेणी में ऋषभ कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इसके अतिरिक्त सुजाता, सरिता, कशिश, सिमरन, ललिता, राजवीर एवं पुष्पेंद्र ने भी बेहतरीन खेल दिखाकर सरगुजा की प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत किया। कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा संभाग के खिलाड़ी लगातार गतका खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में कोच एवं मैनेजर के रूप में राजेश प्रताप सिंह, कृष्ण एक्का और रजत सिंह ने खिलाडियों का मार्गदर्शन किया। इस उपलब्धता पर निशांत सिंह गोल्डी, गौरव सिंह, सौरभ सिन्हा एवं सुनैना जायसवाल ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur