Breaking News

अंबिकापुर@ राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित

Share


अंबिकापुर,18 जुलाई 2025(घटती-घटना)।
राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में सत्र 2025-26 के स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ (इंडक्शन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत रहीं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल पढ़ाई की शुरुआत नहीं, बल्कि नई संभावनाओं और सोच की दिशा में पहला कदम है। कार्यक्रम में सरगुजा संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि विकास कुमार वर्मा ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियां साझा कीं तथा इंडक्शन कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।अंबिकापुर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि मनोज अग्रवाल ने महाविद्यालय को क्षेत्र की शिक्षा का अग्रणी केंद्र बताया और विधायक द्वारा सुविधाओं के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्नेहलता श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया, वहीं आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अनिल सिन्हा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ. राजकमल मिश्रा, डॉ. एसएन पांडेय और डॉ. कामिनी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, सीबीसीएस प्रणाली, प्रयोगशालाओं व संसाधनों की जानकारी दी। ग्रंथपाल चमन कुमार ने पुस्तकालय व ऑनलाइन शिक्षण प्रणाली पर प्रकाश डाला। बीकॉम, बीएससी, बीसीए व बीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में सभी छात्रों को तिलक एवं मिष्ठान से स्वागत किया गया। संचालन डॉ. उमेश पांडेय तथा आभार प्रदर्शन डॉ. दीपक सिंह ने किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply