Breaking News

अंबिकापुर@कैट सरगुजा की बैठक में व्यापारियों के हित में लिए गए अहम फैसले

Share

अंबिकापुर,17 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सरगुजा की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में व्यापार से जुड़े अनेक ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई तथा व्यापारियों के हित में कई ठोस निर्णय लिए गए। बैठक का मुख्य विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिवाली पूर्व जीएसटी में संशोधन की संभावित घोषणा रहा। इस पर विचार करते हुए तय किया गया कि सरगुजा के व्यापारी भी अपने सुझाव एक सप्ताह के भीतर अध्यक्ष को देंगे,जिन्हें कैट दिल्ली के माध्यम से वित्त मंत्री तक पहुंचाया जाएगा, ताकि जीएसटी को सरल व पारदर्शी बनाया जा सके। साथ ही निर्णय लिया गया कि व्यापारियों के लिए नए जीएसटी नंबर जारी करने हेतु शीघ्र ही विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा बाजार में 5, 10 और 20 रुपये के सिक्कों की पर्याप्त उपलधता सुनिश्चित करने हेतु बैंकों की मदद से विशेष शिविर लगाने का भी प्रस्ताव पारित हुआ। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए बाजारों में पार्किंग व्यवस्था को सुगम बनाने और उपभोक्ताओं को निर्बाध खरीदारी की सुविधा देने पर भी जोर दिया गया। संगठन विस्तार की दिशा में काम करते हुए अगले तीन महीनों में सदस्य संख्या दोगुनी करने का संकल्प लिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कैट सदैव व्यापारी हितों की रक्षा में अग्रणी रहा है। बैठक में प्रदेश मंत्री अमीत अग्रवाल, अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री अभिषेक सिंह सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply