Breaking News

अंबिकापुर@जुआ खेलते 7 पकड़ाए,24 हजार रुपए जत

Share

अंबिकापुर,17 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। उदयपुर पुलिस ने जुआ खेलते 7 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने जुआ फड़ से कुल 24 हजार 50 रुपए जत किया है। 16 अगस्त को उदयपुर पुलिस पेट्रोलिंग पर निकली थी। इस दौरान मुखबिर से जानकारी मिली की ग्राम कलचा में सार्वजनिक स्थान पर बैठकर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने 7 जुआरियों को पकड़ा है। जुआरियों में सोमारु पैकरा निवासी पार्वतीपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर, जावेद कच्छी निवासी बैकुंठपुर जिला कोरिया, राजेश कुमार निवासी सतपता थाना बिश्रामपुर जिला सूरजपुर, तीरथ राजवाड़े निवासी सपकरा थाना सूरजपुर, संजय कुमार नाविक निवासी दवनकरा चंदौरा जिला सूरजपुर, विनय यादव निवासी तोनी थाना पस्ता जिला बलरामपुर व कमलेश कुमार निवासी सिरमिना थाना पसान जिला कोरबा शामिल है। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply