Breaking News

सूरजपुर@कलेक्टर एस. जयवर्धन ने किया ध्वजारोहण

Share

सूरजपुर,16 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। आज 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने कलेक्टोरेट स्थित संयुक्त जिला कार्यालय भवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दीं गई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील अग्रवाल सहित जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply