Breaking News

अंबिकापुर@देहदान करने वाले परिवारों को मिला सम्मान

Share

अंबिकापुर,16 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। भारत की आज़ादी की 78वीं वर्षगांठ पर सरगुजा जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला बना,जिसने देहदान करने वाले परिवारों को सम्मानित कर समाज को नई दिशा दी है। यह प्रेरणादायक पहल भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी,सरगुजा शाखा के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंह देव द्वारा जिला कलेक्टर को प्रस्तावित की गई थी,जिसे प्रशासन ने सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर स्व. विजय कुमार पटेल,स्व. डॉ. भागीरथी गौराहा और स्व. अंजनी भगत के परिजनों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके महान निर्णय और समाज में देहदान व अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों के लिए कृतज्ञता और श्रद्धांजलि स्वरूप दिया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी, सरगुजा शाखा निरंतर रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान और देहदान जैसे अभियानों के माध्यम से एक जीवन से अनेक जीवन बचाने के संकल्प पर कार्य कर रही है। जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस मानवीय परंपरा को आगे बढ़ाएँ और समाज सेवा में भागीदारी निभाएं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply