Breaking News

अंबिकापुर@पति व बेटा-बहू द्वारा किए गए मारपीट से महिला की मौत

Share

अंबिकापुर,16 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। ग्राम भडिय़ा में पति व बेटा-बहू द्वारा किए गए मारपीट से महिला की मौत मिशन अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार सुखनी यादव पति फूलवा यादव उम्र 46 वर्ष बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम भडिय़ा की रहने वाली थी। इसके दो लडके हैं, जिसमें एक की शादी हो चुकी है। दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर पति, बेटा-बहू के साथ मिलकर पत्नी के साथ मारपीट किया था। मृतका के भाई का आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके मुंह में कपड़ा ठेसकर मारपीट किया था और मारपीट करने के बाद जहर पीला दिया है। महिला को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया था। परिजन उसे मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के दौरान शुक्रवार की शाम को डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply