Breaking News

अंबिकापुर@स्टाफ डेम में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने हुई मौत

Share

अंबिकापुर,16 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटिंदा में स्टाफ डेम में नहाने गए नाबालिग बालक-बालिका के डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राहुल दास पिता मनोज दास उम्र 13 वर्ष ग्राम गणेशपुर केनापारा निवासी जो अपने बुआ के घर ग्राम कठिंदा जन्मदिन मनाने गया हुआ था। 16 अगस्त को पड़ोस में रहने वाली बच्ची संजना दास पिता रघु दास उम्र 12 वर्ष स्थानीय अन्य बच्चों के साथ नहाने राजा मुड़ा स्टाफ डैम गया था। नहाने के दौरान संजना दास और राहुल दास डूबने लगे अन्य बच्चों द्वारा बचाने का प्रयास किया गया पर सफल नहीं हुए। बच्चों ने घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकाल उपचार के लिए डायल 112 के माध्यम से लखनपुर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित दिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply