Breaking News

अंबिकापुर@विशाल निशुल्क मेगा मेडिकल व परामर्श कैंप का आयोजन

Share


अंबिकापुर,14 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के 1500 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रजा यूनिटी फाउंडेशन अंबिकापुर के द्वारा दिनांक 7.9.2025 दिन रविवार को विशाल निशुल्क मेगा मेडिकल व परामर्श कैंप का आयोजन किया जाना तय हुआ है। शिविर मेँ सुबह 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक महामाया रोड इंद्रवाटिका सभा कक्ष में मरीजों का उपचार किया जाएगा। इस अवसर पर पैगंबर मोहम्मद (स.)के मानव सेवा के संदेश के अनुसार समाज के सभी वर्गो हिन्दू,मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई व अन्य का इलाज मुफ्त मेँ किया जायेगा। इस मेडिकल कैंप में अलग-अलग बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सा उपलध रहेंगे। इस कैंप की विशेषता है कि निशुल्क पंजीयन, निशुल्क पैथोलॉजी जांच, निशुल्क दवा वितरण तथा निशुल्क आयुष्मान पंजीयन का किया जाएगा। कैंप में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सक के माध्यम से हृदय रोग,किडनी रोग,हार्मोन रोग,नेत्र रोग,हड्डी रोग,चर्म रोग,कैंसर रोग, सिकल सेल,स्त्री रोग, न्यूरो एवं नस रोग, नाक कान,गला व शिशु रोग आदि का विशेषज्ञ चिकित्सा के माध्यम से उपचार किया जाएगा। आयुर्वेदिक, यूनानी पैथी, फिजियो थैरेपी, प्लास्टिक सर्जरी आदि के विशेषज्ञ भी उपलध रहेंगे। उक्ताशय की जानकारी देते हुए रजा यूनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष शादाब आलम रिज़वी ने बताया कि इस कैंप में भाग लेने के लिए जरूरी है कि मरीज अपना रजिस्ट्रेशन संस्था के द्वारा दिए गए नंबर9752676286/7415752932 पर करा लें। जांच के पश्चात मरीज को दवाई भी मुफ्त में उपलध कराई जाएगी। कैंप में बाहर से आने वाले मरीजों के लिए निशुल्क खाने-पीने और नाश्ते की व्यवस्था की गई है। आंखों की जांच के बाद मरीज को निशुल्क चश्मा भी उपलध कराए जाएंगे। जांच के पश्चात गंभीर मरीजों का चयन करके उनके उपचार के लिये शासन की कल्याणकारी योजनाओं की मदद से आगे के इलाज की व्यवस्था के प्रयास भी किये जाएंगे। संस्था के अध्य्क्ष श्री रिज़वी ने बताया कि शिविर के सफल संचालन के लिए एक सलाहकार समिति का गठन किया गया। इस समिति मेँ पार्षद हाजी अख्तर फिरदौसी, अशफ़ाक अली, फैज़ान अहमद, नियाजुद्दीन खान, गुलाब खान, रजाउल मुस्तफा, तवरेज अजीजी,गुलाम मुस्तफा, ताहिर अंसारी, शेख नूर,शहज़ेब अंसारी, इरशाद खान, फैयाज रंगरेज,हसन खान गुड्डू,मोहम्मद असलम आदि प्रमुख लोग है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply