Breaking News

अंबिकापुर@ग्राम पंचायत सचिव की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत

Share

अंबिकापुर,14 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवापारा खुर्द में पदस्थ सचिव उमाशंकर सिंह उर्फ उमा सिंह (59 वर्ष) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे ग्राम कलगसा के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त को उमाशंकर सिंह अपने भतीजे अजीत सिंह के साथ कार्यालयीन कार्य से अंबिकापुर आए थे। शाम लगभग 5 बजे घर लौटते समय अजीत के मामा का फोन आया और उन्होंने उन्हें घुनघुट्टा बांध के पास खाना खाने के लिए आमंत्रित किया।
दोनों वहां पहुंचे,जहां अजीत ने अन्य लोगों के साथ खाना खा लिया। उमाशंकर जैसे ही खाना खाने बैठे, अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले गए, जहां शाम 7ः45 बजे डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। भतीजे अजीत सिंह ने बताया कि उमाशंकर पहले भी कई बार बेहोश हो चुके थे और उनका इलाज चल रहा था। वे नियमित रूप से शराब का सेवन करते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@श्रद्धापूर्वक मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 202६ (घटती-घटना)। गंगापुर खुर्द वार्ड क्रमांक 47 में मुंडा समाज द्वारा धरती …

Leave a Reply