Breaking News

अंबिकापुर@फर्जी दस्तावेज बनवाकर बड़े भाई ने लिया केसीसी लोन,2.80 लाख की निकासी

Share

अंबिकापुर,14 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बकनाकला निवासी शिव प्रसाद ने अपने बड़े भाई जनक राम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिव प्रसाद ने बताया कि उसके बड़े भाई जनक राम ने 28 जनवरी 2019 को मां और परिवार के अन्य सदस्यों की सहमति के बिना सामूहिक खाते की जमीन पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर सेंट्रल बैंक उदारी से किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 2 लाख 80 हजार रुपये का लोन ले लिया। बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर शिव प्रसाद को पता चला कि 20 अप्रैल 2019 को 75 हजार रुपये, 27 सितंबर 2019 को 80 हजार रुपये, 17 फरवरी 2020 को 75 हजार रुपये और 3 मई 2020 को 50 हजार रुपये की निकासी की गई।
जिसकी कोई जानकारी परिवार को नहीं दी गई थी। इस धोखाधड़ी की शिकायत पर लुण्ड्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। मामले से पारिवारिक विवाद और जालसाजी का गंभीर पहलू सामने आया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply