Breaking News

अंबिकापुर@महिला ने अज्ञात कारण से खुद का रेता गला,मौत

Share

अंबिकापुर,14 अगस्त2025 (घटती-घटना)। मामले के संबंध में बताया गया कि ग्राम दोरना,जुनाडीहपारा में एक महिला ने खुद का गला रेत लिया है। गंभीर स्थिति में परिजन उसे होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका के पति जनेवधारी पिता महाजन 45 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी वनस्पति 13 अगस्त को घर में थी। परिवार के अन्य लोग गांव में देवानंद प्रधान के यहां खेत में काम करने गए थे। शाम करीब 6 बजे जब वह घर वापस आ रहा था,उसी समय गांव का मोटरसायकल में सवार मुस्कान उसके घर से कुछ दूर मिला। वह बताया कि चाची गला रेत ली है। इसकी जानकारी मिलने पर जब वह घर जा रहा था,तो उसके लड़के अजय,अभिषेक व भतीजा सुखसाय तीनों हाथ-पैर को पकड़कर उसकी पत्नी को उठाकर ला रहे थे। पत्नी के गला से खून निकला था। गांव के ही दिलीप की ओमनी वाहन में लेकर वह अपनी पत्नी को होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर आने के लिए निकला, लेकिन वह रास्ते में बेहोश हो गई थी और हिचकी आ रहा था। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इससे पति, पुत्र सहित अन्य अनभिज्ञ हैं। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply