Breaking News

अंबिकापुर@महुआ व यूरिया चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार,बाइक व नगदी जत

Share


अंबिकापुर,14 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने महुआ और यूरिया खाद की चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 12 अगस्त को ग्राम पेटला करियाखार निवासी रमेश बड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 अगस्त को उसके घर में रखे 6 बोरी महुआ और 2 बोरी यूरिया खाद में से 4 बोरी महुआ व 2 बोरी यूरिया चोरी हो गया है। प्रार्थी ने बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था और गांववालों ने देखा कि आरोपी अमोश उर्फ झोला (20 वर्ष) एवं दीपक गिरी (21 वर्ष) मोटरसाइकिल में बोरियां लादकर ले जा रहे थे। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 318/25 के तहत भा.दं.सं. की धारा 331(3), 305(्र), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,1 बोरी महुआ और 800 रुपये नगद (महुआ बिक्री की राशि) बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय,सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, आरक्षक देवनाथ भगत और राम प्रसाद लकड़ा शामिल रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply