Breaking News

अंबिकापुर@नशीली इंजेक्शन की बड़ी खेप के साथ मुख्य सप्लायर मंदा गिरफ्तार,दो और आरोपी रडार पर

Share


अंबिकापुर,14 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। संभागीय उड़नदस्ता सरगुजा को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को उड़नदस्ता टीम ने सरगांवा सकालो क्षेत्र में नशीली इंजेक्शन की सप्लाई करने आए मुख्य डीलर मनीष कुमार चौबे उर्फ मंदा को बाइक सहित गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने सांई बाबा स्कूल के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के बाइक में टंगे झोले से 100 नग रेक्सोजेसिक और 100 नग एविल नशीली इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत कार्रवाई कर उसे जेल दीया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक आकाश साहू भी शामिल रहे। अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि इससे पहले जिले के सबसे बड़े सप्लायर देवेंद्र सिंह को जेल भेजा जा चुका है, और अब तीन में से एक अन्य मुख्य सप्लायर मंदा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उड़नदस्ता टीम की सक्रियता से नशा तस्करों में खौफ का माहौल है। बाकी बचे दो मुख्य सप्लायरों को भी जल्द गिरफ्तार करने की योजना बनाई जा चुकी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply