जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी छात्र-छात्राओं के अलावा राजपुर नगर वासी रहे यात्रा में शामिल
राजपुर,13 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर हाई स्कूल ग्राउंड में आज क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा को लेकर एक कार्यक्रम रखा आयोजित किया गया था । कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी के साथ-साथ स्थानीय नागरिक शामिल रहे। कार्यक्रम पश्चात राजपुर नगरपंचायत में निकला तिरंगा यात्रा. सर्व विदित हो कि आज ही के दिन 1947 में हमें आजादी मिली थी। तबसे लेकर आज तक अगस्त का महीना में देशभर में देशवासी देश के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों के नाम पर कार्यक्रम तिरंगा यात्रा निकाला जाता है। तिरगा यात्रा जनप्रतिनिधियों के अगवाई में राजपुर के आम जनता एवं क्षेत्र के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं राजपुर नगर पद यात्रा के दौरान यह नारे लगाते हुए की जबतक सूरज चांद रहेगा गांधी तेरा नाम रहेगा…वंदे मातरम…जब तक सूरज चांद रहेगा गांधी तेरा नाम रहेगा वंदे मातरम वातावरण को देशभक्ति में सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान राजपुर थाना कोतवाल अपनी टीम के साथ आवागमन मैं किसी तरह का व्यवधान उत्पन ना हो इसके लिए तिरंगा यात्रा के साथ-साथ हाई स्कूल मैदान से लेकर सरगुजा पेट्रोल पंप से होकर हाई स्कूल ग्राउंड में समान समापन तक मुस्ताक रहे। यात्रा में शामिल रहे नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह. जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत. नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल क्षेत्र के बीडीसी डी डी सी. पार्षद एवं राजपुर नगर पंचायत सीएमओ रविंद्र लाल. जनपद सीईओ संजय दुबे. सहित राजपुर नगर वासी भारी संख्या में शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur