Breaking News

अंबिकापुर@हर-घर तिरंगा,घर-घर तिरंगा के नारों के साथ भाजपा की तिरंगा पद यात्रा

Share

अंबिकापुर,13 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में आज तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। यह कार्यक्रम भाजपा नगर महामाया मंडल और भाजपा नगर समलाया मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक राजेश अग्रवाल,गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव,युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय तोमर,जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत एवं अभियान जिला संयोजक ललन प्रताप सिंह की विशेष उपस्थिति में पद यात्रा का प्रारंभ अग्रसेन चौक के पास से हुआ, जो जयस्तंभ चौक, सदर रोड और देवीगंज रोड होते हुए घड़ी चौक पर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देशभक्ति के नारे लगाए – हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारी एकता, बलिदान और स्वाभिमान का गौरवमय चिन्ह है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हर घर पर तिरंगा फहराकर हम देशभक्ति की भावना को आने वाली पीढि़यों तक पहुँचाएं। कार्यक्रम में अभिमन्यु गुप्ता, हरमिंदर सिंह टिन्नी, फुलेश्वरी सिंह, विनोद हर्ष, मनीष सिंह, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, विजय व्यापारी, श्वेता गुप्ता, ममता तिवारी, मधु चौदाहा, निश्चल प्रताप सिंह, रूपेश दुबे, निरंजन रॉय, शिवमंगल सिंह, रविकांत उराव, राजकुमार बंसल, आलोक दुबे, अनिल जायसवाल, संजय अग्रवाल,संजय बोडा, विमला सोनी, शशिकांत जायसवाल, प्रियंका गुप्ता, अवधेश सोनकर, दीपक सिंह तोमर, जनमेजय मिश्रा, संजीव वर्मा, सावित्री जायसवाल, सोनु तिग्गा, रश्मि जयसवाल, किरण मिश्रा, किरण गुप्ता, इंदु गुप्ता, प्रियंका चौबे, शालिनी सिंह , नीलम राजवाड़े, दीपक यादव, अजय सोनी, अभिषेक सिंह देव, विद्यानन्द मिश्रा, शरद सिन्हा, मयंक जयसवाल, सिंधु सोनी, अवधेश सोनकर, तजिंदर सिंह बग्गा, सोलू सिंह, दिनेश शुक्ला, अंशुल श्रीवास्तव,अभिमन्यु श्रीवास्तव सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, पार्षद गण, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

कोंडागांव@CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

Share कोंडागांव 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से …

Leave a Reply