Breaking News

अंबिकापुर@व्यक्ति एवं समाज के लिए हानिकारक है नशा : कुलपति

Share

अंबिकापुर,13 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। व्यक्ति का नशा करना व्यक्ति के साथ ही समाज और राष्ट्र के हानिकारक है। नशा का जीवन पर बहुत खराब प्रभाव पड़ता है। यह बातें बुधवार को संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में प्राध्यापक, अधिकारी,कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को नशा से मुक्ति की शपथ दिलाने के दौरान कुलपति प्रेमप्रकाश सिंह ने कही। प्रो. सिंह ने सभी से नशा उन्मूलन का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन को सुधारना है तो नशा से मुक्त होना होगा।
उन्होंने कहा कि स्वयं तो नशे बचना ही है बल्कि अपने साथी को भी नशे से बचाना है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशे का जहर युवाओं को सबसे ज्यादा अपने गिरफ्त में लेता है, उसे बचना होगा। डॉ. सिंह ने कहा कि नशा से मुक्ति के लिए प्रत्येक युवा को समाज के लिए एकजुट होना होगा। भारत सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी शिक्षण संस्थाओं में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। 31 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस अभियान में चित्रकला, निबंध, स्लोगन, पोस्टर, रंगोली बना कर नशा से मुक्ति का संदेश दिया जायेगा। नशा से मुक्ति शपथ ग्रहण अभियान में विश्वविद्यालय के अधिकारी,राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक प्रोफेसर एस.एन. पांडेय, शिक्षण विभाग के प्राध्यापक, कर्मचारी तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply